होटल में भारतीय महिला की मौत के बाद 12 लाख पाउंड के हर्जाने की मांग (Watch pics)

Saturday, Nov 14, 2015 - 10:00 AM (IST)

लंदन:ब्रिटेन में एक भारतीय महिला के परिवार ने 12 लाख पाउंड के हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है, जिनकी एक होटल के शावर में झुलसकर मौत हो गई थी। बेंगलूर निवासी कल्याणी उत्मन (59) स्कॉटलैंड में छुट्टियां मनाने गई थीं। वह एडिनबरा स्थित प्रीमियर इन में ठहरीं थीं। शावर से उनका शरीर 25 फीसदी झुलस गया था और महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। यह घटना 2012 की है।

जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त, 2012 को कल्याणी नहाने के लिए गईं और बाद में उनकी बहू ने उन्हें वहां पड़ा और झुलसा हुआ पाया। उनका छह सप्ताह तक उपचार चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।  अब कल्याणी के परिवार ने एडिनबरा की एक सत्र अदालत में मुकदमा दायर कर होटल मालिक से 12 लाख पाउंड के हर्जाने की मांग की है। 

Advertising