इथोपिया में बस पहाड़ से नीचे गिरी, 38 की मौत

Tuesday, Mar 13, 2018 - 09:31 PM (IST)

जोहानसबर्ग: पूर्वी अफ्रीकी देश इथोपिया में मंगलवार को एक बस के पहाड़ की चोटी से नीचे गिरने से उसमें सवार 38 लोगों की मौत हो गई। इथोपिया की सरकारी संवाद समिति फाना ब्रॉडकास्ट कार्पोरेट ने स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा कि इस हादसे में 28 पुरूषों और 10 महिलाओं की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि यह हादसा अमहारा राज्य के लेगाम्बो जिले में हुआ। यह बताया गया है कि इथियोपिया में घातक यातायात दुर्घटनाएं आम हैं, जहां ड्राइविंग मानक खराब हैं और कई वाहनों को बुरी तरह से बनाए रखा है।

Advertising