30 फुटबॉल ग्राउंड जितना बड़ा है विश्व का सबसे बड़ा Radio telescope

Sunday, Sep 25, 2016 - 04:38 PM (IST)

बीजिंग: चीन ने आज विश्व के सबसे बड़े रेडिया दूरदर्शी को खोजी अभियान में लगाया। 4450 पैनल रिफलेक्टर वाला यह दूरदर्शी फुटबॉल के 30 पिच जितना बड़ा है, जिससे ब्रह्मांड की उत्पत्ति और अलौकिक जीवन को समझने के लिए विश्व भर में जारी अभियानों में मदद मिलेगी।

गुइझाउ प्रांत के पिंगतांग काउंटी की कार्स्ट घाटी में फाइव हंड्रेड मीटर एपर्चर स्फेरिकल टेलीस्कोप(फास्ट)मिशन की आधिकारिक शुरूआत के मौके पर सैकड़ों खगोलविद और खगोल विज्ञान के प्रति रूचि रखने वाले लोग एकत्रित हुए। चीनी खगोलविदों के प्रस्ताव के 17 वर्ष बाद वर्ष 2011 में 1.2 अरब युआन 18 करोड़ अमरीकी डालर की इस परियोजना पर काम शुरू हुआ । दूरदर्शी की मुख्य संरचना का निर्माण दक्षिण पश्चिमी चीन की एक अनूठी घाटी में हुआ है, जहां से 8,000 लोगों को दूसरी जगह पर ले जाया गया क्योंकि इसके लिए शांत वातावरण की जरूरत थी। 

Advertising