दंगों से बर्बाद हो गया ये देश, बदतर जिंदगी जी रहे लोग !

Monday, Aug 14, 2017 - 03:49 PM (IST)

अफ्रीकाः अफ्रीका महाद्वीप की ‘सैट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक’ कंट्री में दंगों के चलते देश में ईसाइयों और मुस्लिमों के बीच नरसंहार आम बात हो चुकी है । हिंसा से बचने के लिए हजारों की संख्या में लोग अपना घर छोड़कर आर्मी कैंम्प या सुरक्षित जगहों पर पनाह लिए हुए हैं। दंगों से तबाह हुए व कब्रगाह बन चुके इस देश से लाखों लोग पलायन कर चुके हैं और बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

सैंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में पीड़ितों की मदद कर रहे फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के मैंबर्स ने यहां के लोगों की भयावह और दर्दनाक तस्वीरें पोस्ट की हैं।  साल 2013 में मुस्लिम सेलेका विद्रोहियों ने तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांको बोजीजे को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

इसके बाद से ही यहां मुस्लिम और ईसाइयों के बीच हिंसा छिड़ी हुई है। तख्ता पलट के बाद से देश के आम नागिरक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर गरीब तबके के लोग हैं।देश के बिगड़ते हालात के मद्देनजर यहां यूएन ने अमरीका, फ्रांस समेत कई अफ्रीकी देशों की सेनाओं को तैनात कर रखा है।   

हिंसा बढ़ने के साथ मुस्लिम आबादी देश छोड़ कर भाग रही है। कई लोग पड़ोसी देश चाड पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति बोजीजे को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद यहां मुस्लिमों के खिलाफ ‘एंटी बालाका’ नाम का संगठन बना, जो हिंसक गतिविधियों में लिप्त है। संगठन के लोग चुन-चुनकर मुस्लिमों को मौत के घाट उतार रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पुलिस और आर्मी ने भी ‘एंटी बालाका’ का सपोर्ट किया, जिसके चलते हालात बिगड़ते चले गए।

इसके बावजूद न तो अब तक मुस्लिम और क्रिश्चियन के बीच दंगे थमे हैं और न ही लोगों का पलायन।  देश का सबसे ज्यादा अशांत शहर बानगुई है। यहां पूर्व मुस्लिम विद्रोहियों और ईसाई बहुमत के बीच हिंसा जारी है। यहां फ्रांस की करीब 1600 जवान तैनात हैं।

Advertising