अफगानिस्तान की  मौजूदा स्थिति पर विश्व को संबोधित करेंगे इमरान

Thursday, Aug 26, 2021 - 09:44 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर शीघ्र ही विश्व को संबोधित करेंगे। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख रशीद ने बुधवार को प्रैस कांफ्रैंस में यह जानकारी दी। 

 

हालांकि शेख रशीद ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी तथा यह भी नहीं बताया कि इमरान किस मंच पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि चमन सीमा पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है तथा कहा कि उनके देश की सारी सीमाएं अफगानिस्तान के साथ खुली हैं। 

शेख रशीद ने जोर दिया कि पाकिस्तान आप्रवासियों के दबाव में नहीं है। रशीद ने कहा कि पाकिस्तान अपने यहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टी.टी.पी.) की विध्वंसक गतिविधियों को सहन नहीं करेगा। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना चेतावनी दी कि दुश्मन तत्व बलूचिस्तान में शांति को नष्ट करने पर तुले हुए हैं।

vasudha

Advertising