ईरान के वित्त मंत्री पर चला महाभियोग

Sunday, Aug 26, 2018 - 06:39 PM (IST)

तेहरानः ईरान की संसद ने आज वित्त मंत्री मसूद कर्बासियां पर महाभियोग चलाया। बड़े आर्थिक संकट से जूझ रही ईरान सरकार पर यह नवीनतम संकट है। कर्बासियां विश्वास मत हार गये। उनके पक्ष में 121 और विपक्ष में 137 वोट पड़े। दो सदस्य सदन से गैरहाजिर रहे।

सरकारी रेडियो पर इसका सजीव प्रसारण किया गया। कर्बासियां इस महीने महाभियोग का सामना करने वाले राष्ट्रपति हसन रुहानी के मंत्रिमंडल के दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले आठ अगस्त को श्रम मंत्री अली रबेई को हटाया था। 

ईरान उच्च दर वाली मुद्रास्फीति और वर्षों से बेरोजगारी की मार झेल रहा है। रुहानी सरकार के आलोचकों ने कहा कि उनकी सरकार ने परमाणु समझौते से मिले अवसरों को गंवा दिया। मतदान से पहले अपने भाषण में कंजर्वेटिव सांसद अब्बास पायजादेह ने कहा, ‘‘अक्षमता और योजना में कमी का प्रतिबंधों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘गलत फैसलों ने जनता को नुकसान पहुंचाया और इसके चलते कई व्यक्तियों ने सार्वजनिक संपत्ति को लूटा।’’      

Isha

Advertising