पाकिस्तान में IED विस्फोट, 6 सुरक्षा कर्मी घायल

Monday, Jan 23, 2017 - 04:16 PM (IST)

पेशावर: उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तून प्रांत में सुरक्षा कर्मियों के वाहन को निशाना बनाकर आज किए गए आई.ई.डी. विस्फोट में कम से कम 6 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

टैंक जिले में जब यह विस्फोट हुआ तब फ्रंटियर कॉप्र्स जवानों का वाहन नियमित गश्त पर था।  आई.ई.डी. मोलाजाई मोर इलाके में लगाया गया था।  अधिकारियों ने बताया कि घायलों को टैंक के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।  फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है।

Advertising