'पाकिस्तानी ने गनपॉइंट पर शादी के लिए किया मजबूर'

Saturday, May 20, 2017 - 12:31 PM (IST)

इस्लामाबाद: इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में शरण मांगने वाली एक भारतीय महिला ने शुक्रवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से कहा कि उसे पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी करने को मजबूर किया गया था और उसने अदालत से अनुरोध किया कि वह उसे भारत लौटने की अनुमति दे।


उज्मा(20)ने अदालत से कहा कि उसके पाकिस्तानी शौहर ताहिर अली नेसिर ने बंदूक तानकर उसे निकाह के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को मजबूर किया। 'द डॉन' ने लिखित जवाब पढ़ते हुए कहा,'जान से मारने की धमकी दी गई, प्रताड़ित किया गया और बुरी तरह अपमानित किया गया।' रिपोर्ट के अनुसार दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उज्मा के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया, नींद की गोली के जरिए बेहोश किया गया और वाघा सीमा पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया।


रिपोर्ट में कहा गया है कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर में पाया। उसने कहा कि उसे शारीरिक और मानसिक रुप से काफी प्रताड़ना दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके वकील शाहनवा नून ने अदालत को लिखित जवाब सौंपा जिसमें घटना के बारे में उज्मा का विस्तृत पक्ष रखा गया है।

Advertising