पति और 9 बच्चों को छोड़, महिला ने फेसबुक फ्रेंड से रचाई शादी!

Monday, Nov 13, 2017 - 06:59 PM (IST)

बोल्डन: कहते हैं प्यार की कोई सरहदें नहीं होती है, कब कहां किससे प्यार हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। हां एक और खास चीज, प्यार में उम्र की कोई सीमा भी नहीं होती है। अब इंग्लैंड 44 साल की इस महिला को ही लीजिए जिसने प्यार के लिए अपने 9 बच्चों को ही छोड़ दिया।

दरअसल मामला मामला इंग्लैंड के ईस्ट बोल्टन का है, जंहा 44 साल की हेदी हेपवर्थ ने अपने 44 वर्षीय पति के साथ 23 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया। हेपवर्थ ने अपनी उम्र से 14 साल कम यानी 30 साल के ममादू के लिए अपने पति और 9 बच्चों को छोड़ दिया। खास बात यह है कि हेदी और उसके प्रेमी ममादू की जान-पहचान फेसबुक पर हुई थी और ममादू से मिलने के लिए हेदी पिछले महीने ही पश्चिमी अफ्रीका के गांबिया गई थी।

हेदी के पति ऐंडी का कहना है कि उसकी पत्नी का ब्रेनवॉश किया गया है। 44 वर्षीय ऐंडी के मुताबिक, जब उनकी शादी हुई थी तब हेदी के 3 बच्चे थे और ऐंडी ने उन्हें अपनेबच्चों की तरह ही पाला। ऐंडी ने कहा, 'पिछले कुछ महीने से हेदी की जिंदगी बदली सी लग रही थी। उसने टैटू वगैरह बनवा लिए थे और अपना मेकओवर कर लिया था। पहले वह बहुत केयरिंग थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस महिला के शरीर में कोई ऐलियन समा गया है।

वहीं दूसरी ओर हेदी ने कहा, ' मैं एक नौजवान से मिली लेकिन हमारा किसी तरह का अफेयर नहीं था। मेरे और पति के बीच समस्याएं थीं। शादी खत्म हो गई है। क्या एक महिला नए संबंध नहीं बना सकती? महिला अब अपने पति से तलाक चाहती है। महिला के एक पड़ोसी ने कपल के बीच झगड़े होने के बाद बच्चों की चिंता करते हुए स्कूल को सूचित कर दिया। महिला के तीन सबसे छोटे बच्चों की उम्र 6, 9 और 11 साल है। 

Advertising