पत्नी पर शक करता था पति, कुल्हाड़ी से काट डाले हाथ
Friday, Dec 15, 2017 - 06:22 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क: कहा जाता है शक एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई ईलाज नहीं है। अगर यह एक बार किसी को अपने चपेट में ले लेता है तो इससे निकल पाना बहुत मुश्किल है। ऐसा ही कुछ घटना रूस की सामने आई है जहां शक के चलते एक पती ने अपनी पत्नी के दोनों हाथों को कुल्हाड़ी से काट दिया। आरोपी अपनी पत्नी के मोबाइल पर किसी दूसरे शख्स का मैसेज देख भड़क गया और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
हमले के बाद वह उसे अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने महिला का एक हाथ तो जोड़ दिया लेकिन दूसरा हाथ नहीं बचाया जा सका। 25 वर्षीय मार्गरीटा ग्राचयोवा दो बच्चों की मां हैं जबकि उसका पति ड्मित्री ग्राचयोवा ट्रेन्ड सायकोलॉजिस्ट (मनोविज्ञानी) हैं। मार्गरीटा ने बताया कि मैंने पति से तलाक मांगा है जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ में उसने कबूला कि बच्चों को स्कूल छोडऩे के बाद वह पत्नी को कार से जंगल वाले इलाके में ले गया था। वहीं उसने कुल्हाड़ी से उसके दोनों हाथ काट दिए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कुल्हाड़ी को पकडऩे वाले हिस्से से पत्नी की अंगुलियां कूच दी थीं। फिर दोनों हाथ काटे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उसने अपनी पत्नी पर हमला किया है। वह इससे पहले भी उससे मारपीट कर के तंग करता था। नवंबर में पति उसे जंगल ले गया था, जहां उसने उस पर चाकू से हमला किया था। आरोपी ने तब उसके चेहरे पर एसिड डालने की धमकी भी दी थी।