अमरीकाः भारतीय छात्र को निगल गया हार्वे तूफान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2017 - 03:20 PM (IST)

ह्यूस्टनः अमरीका के टेक्सास राज्य में आए हार्वे तूफान की वजह से ह्यूस्टन शहर में आई बाढ़ ने अब एक भारतीय स्टूडेंट की भी जान ले ली है।  निखिल भाटिया (24) झील में डूब गया था और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती था। इलाज के दौरान शनिवार को निखिल ने दम तोड़ दिया। तूफान की वजह से अभी तक कुल 20 लोगों की जान गई है।

टेक्सास के ए ऐंड एम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट निखिल भाटिया को बीते शनिवार ब्रायन झील से बचाया गया था, जहां वह एक अन्य भारतीय लड़की शालिनी सिंह(25) के साथ तैराकी के लिए गया था। वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बुधवार को निखिल भाटिया की मौत की पुष्टि कर दी है, जबकि शालिनी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

वाणित्य दूतावास के अधिकारी भारत में भाटिया के परिवार और अमरीका में अस्पताल के साथ नियमित रूप से संपर्क में थे। भाटिया मूल रूप से जयपुर के रहने वाला था, जबकि  शालिनी का ताल्लुक नई दिल्ली से है। वे दोनों ह्यूस्टन में सार्वजनिक स्वास्थ्य में पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों को यहां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News