पीले नाखून वाले शख्स की तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्या है मामला

Friday, Oct 21, 2016 - 02:29 PM (IST)

मेलबर्न:अॉस्ट्रेलियन पुलिस आज-कल पीले नाखून वाले एक व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस व्यक्ति ने बीती 16 अक्तूबर को मेलबर्न से बोनडोरा जा रही ट्राम में एक 19 साल की लड़की का यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया कि ट्राम में चढ़ने के बाद दोषी ने उक्त लड़की के कपड़ों पर भद्दी टिप्पणियां की, लड़की को गलत तरीके के साथ छूआ और उसका शौन शोषण किया।

दोषी की शारीरिक दिखावट के बारे में सूचना देते हुए आधिकारियों ने बताया कि उसका रंग गोरा, उम्र लगभग 50 साल, छोटे -छोटे सफेद बाल और सफेद दाढ़ी है। दोषी की शारीरिक पहचान में अलग बात यह है कि उसके नाखून पीले हैं।पुलिस आधिकारियों ने इस व्यक्ति की तलाश करने में स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील करते हुए कहा कि इस व्यक्ति की अगर किसी को कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। 
 

Advertising