दुनिया भर में तालिबान-पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग (Pics)

Monday, Aug 23, 2021 - 11:54 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में 15 अगस्त को तालिबानी कब्जे के बाद देश में गहरी उथल-पुथल जारी है जिसका दुनिया भर में विरोध हो रहा है। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका के अलावा फ्रांस, इटली, ग्रीस और डेनमार्क समेत कई देशों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं तालिबान और पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को ग्रीक शहर थेसालोनिकी में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया जिसमें लगभग 600 अफगान, बलूच और कुर्दों ने  हिस्सा लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने अफगानिस्तान के काले, लाल और हरे झंडे और अपनी मांगों के साथ पोस्टरों को पकड़े हुए तालिबान और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पाक पर तालिबान को गुप्त और खुला समर्थन प्रदान करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दुनिया के अलग-अलग कोनों में कई रैलियां हो रही हैं।  रिपोर्ट के अनुसार कई बलूच लोग भी इस विरोध में शामिल हुए। उन्होंने पाकिस्तान पर बलूचिस्तान पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया ।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं और अल्पसंख्यकों को सम्मान देने का वादा करने के बावजूद तालिबान कट्टरपंथी तौर-तरीकों से बाज नहीं आ रहा है और आम अफगानी नागरिकों के खिलाफ दिन-ब-दिन अत्याचार बढ़ रहा है। इसे लेकर दुनियाभर में तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को मध्य लंदन में हाइड पार्क के पास हजारों लोग तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरे। रोम में रिपब्लिका स्क्वायर पर भी तालिबान विरोधी प्रदर्शन हुआ। ग्रीस के थेसालोनिकी शहर में सैकड़ों स्थानीय व अफगानी शरणार्थियों ने तालिबान और पाकिस्तान के खिलाए रैली निकालकर विरोध जताया।

Tanuja

Advertising