हौती विद्रोहियों ने अल-जॉफ की राजधानी पर किया कब्ज़ा

Monday, Mar 02, 2020 - 11:40 AM (IST)

सना: यमन में हौती विद्रोहियों ने कई हफ़्तों तक सरकारी सुरक्षा बलों के खिलाफ लड़ाई के बाद अल-जॉफ प्रांत की राजधानी अल-हज़्म पर कब्ज़ा कर लिया।        सूत्रों ने रविवार को बताया कि विद्रोही राजधानी में सात दिशाओं से घुसे और सुरक्षा बलों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बताया कि विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में कई विद्रोहियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गए। उन्होंने हालांकि सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी।

 

इसके बाद सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन सरकार के सुरक्षा बलों के साथ मिल कर अल-हज़्म शहर में हौती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमला किया। इससे पहले जनवरी में हौती विद्रोहियों ने सना की राजधानी और अल-जॉफ और मारिब प्रांत से जुड़ने वाली सड़कों के पास पहाड़ों में अपना कब्ज़ा कर लिया था। गौरतलब है कि यमन में वर्ष 2014 से गृहयुद्ध की स्थिति बनी हुई है जिसमें ईरान के समर्थन वाले हौती विद्रोहियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र के कई हिस्सों में अपना कब्ज़ा कर दिया है जिसकी वजह से सऊदी के समर्थन वाले देश के राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसौर हदी को सना से बाहर जाना पड़ा है।  

Tanuja

Advertising