HIV पीड़ित सेनाधिकारी ने 75 नाबालिगों को एेसे बनाया हवस का शिकार

Sunday, Nov 11, 2018 - 12:12 PM (IST)

बैंकाकः थाईलैंड के खोन केन प्रांत में सेना के एक बड़े अधिकारी द्वारा फेसबुक पर धोखे से दोस्ती कर 75 नाबालिगो से कुकर्म का मामला सामने आया है। चूंकि आरोपी सार्जेंट मेजर मेजर HIV से पीड़ित है, ऐसे में कुकर्म के शिकार सभी किशोरों के भी HIV से पीड़ित होने का खतरा पैदा हो गया है। खबर के अनुसार, आरोपी सैन्य अफसर ने एक समलैंगिक डेटिंग वेबसाइट पर अपना फर्जी प्रोफाइल बनाया और फिर इस तरह से उसने इस वेबसाइट के जरिए करीब 75 किशोरों को अपने पास बुलाकर उनके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।


थाईलैंड की क्राइम टास्क फोर्स के डिप्टी हेड ऑफ टेक्नोलॉजी सुराचेते हाकपार्न ने इस घटना की जानकारी मीडिया को दी है। सुराचेते के अनुसार, पीड़ित किशोरों को उम्र 13-18 वर्ष के बीच है। आरोपी सार्जेंट मेजर ने पहले बातचीत के दौरान पीड़ित किशोरों से आपत्तिजनक तस्वीरें मांगी और फिर इन तस्वीरों के दम पर आरोपी सार्जेंट मेजर ने पीड़ित किशोरों के साथ कुकर्म किया।

सुराचेते के अनुसार, हमारे पास आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी पिछले 4 सालों से किशोरों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस को आरोपी के खिलाफ टेक्नोलॉजी क्राइम टास्क के फेसबुक पेज पर शिकायत मिली थी। आरोपी ने बैंकाक में अपनी पोस्टिंग के दौरान और फिर खोन केन में किशोरों के साथ कुकर्म किया।

Tanuja

Advertising