मुक्के मार-मार कर तोड़ दी पत्नी की नाक, अदालत ने लगाया जुर्माना

Tuesday, Jun 12, 2018 - 12:50 PM (IST)

सिंगापुरः सिंगापुर की एक अदालत ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति पर 2,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है ये जुर्माना उसे इसलिए लगाया गया है कि क्योंकि उसने पत्नी की नाक मुक्के मार- मार कर तोड़ दी। दी स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक आंग किम हौत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था जिसके बाद यह जुर्माना लगाया गया।  

घटना पिछले वर्ष 17 मार्च की है जब आंग और उनकी 41 वर्षीय पत्नी के बीच रात करीब 11 बजे झगड़ा होने लगा।  उप लोक अभियोजक तान यानयिंग ने बताया कि झगड़े के दौरान महिला ने चाकू उठाकर अपने पति को उकसाते हुए कहा कि वह उसे मार डाले। झगड़ा खत्म हो गया और पत्नी ने चाकू अलग रख दिया। लेकिन उसके बाद पत्नी को बताने के लिए कि चाकू उठाना उसकी गलती थी, आंग ने उसे पीटना शुरु कर दिया। इतना मारपीट के बाद पति - पत्नी का अब मिलाप हो चुका है।   
 

Isha

Advertising