शिकागो में भगवान शिव जैसी ‘डॉल’ बिकने से भड़के हिन्दू संगठन

Thursday, Jul 19, 2018 - 11:59 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीकी शहर शिकागो में स्थित दि फील्ड म्यूजियम द्वारा भगवान शिव जैसी ‘डॉल’ बेचने पर हिन्दू संगठन भड़क उठे हैं। संगठन के प्रतिनिधियों ने म्यूजियम से इसकी बिक्री तुरंत बंद करने तथा माफी मांगने की अपील की है। 

दि फील्ड म्यूजियम शिकागो शहर में एक प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय है और यह दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिन्दुइज्म के प्रधान राजन जैद ने कहा कि मंदिरों, पवित्र स्थलों में पूजे जाने वाले भगवान की मूर्ति को फर्श, बाथरूम व कारों इत्यादि में नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने ने म्यूजियम के सी.ई.ओ. से माफी मांगने की मांग की है।

Isha

Advertising