अंतिम दर्शन के लिए आेहायो में रखा जाएगा जाने माने अंतरिक्ष यात्री का पार्थिव शरीर

Saturday, Dec 10, 2016 - 01:46 PM (IST)

कोलंबस(अमरीका):अमरीका के पूर्व सीनेटर एवं अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का पार्थिव शरीर आेहायो की कैप्टिल इमारत में रखा जाएगा।उन्होंने अंतरिक्ष की दो यादगार यात्राएं की थीं।जॉन ग्लेन स्कूल ऑफ पब्लिक अफेयर्स के हेंक विल्सन ने बताया कि आेहायो स्टेटहाउस और आेहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के मेर्शन ऑडिटोरियम में अगले सप्ताह उनका पार्थिव शरीर जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा।बृहस्पतिवार को 95 वर्ष की आयु में ग्लेन का निधन हो गया था।वर्ष 1962 में पृथ्वी की कक्षा में जाने वाले वह पहले अमरीकी अंतरिक्ष यात्री थे।

वर्ष 1998 में 77 वर्ष की आयु में अंतरिक्ष में जाने वाले ग्लेन सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए थे।वह अमरीकी मरीन और लड़ाकू विमान के पायलट भी रह चुके थे।इसके अलावा दो दशक से ज्यादा समय तक बतौर सीनेटर उन्होंने आेहायो का प्रतिनिधित्व किया था।राष्ट्रपति बराक आेबामा ने कल राजकीय शोक घोषित करते हुए संघीय इमारतों और दुनियाभर में देश के जहाजों पर झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया था।ग्लेन का अंतिम संस्कार वाशिंगटन डीसी के निकट सिथत आर्लिग्टन के राष्ट्रीय कब्रिस्तान में किया जाएगा।ग्लेन का जन्म 18 जुलाई,1921 को कैंब्रिज में हुआ था और उन्होंने अपने बचपन की दोस्त अन्ना मारगरेट कैस्टर से वर्ष 1943 में विवाह किया था।  

Advertising