जापान में भारी बारिश में फंसे 6 हजार लोग निकालने के आदेश

Wednesday, Jul 03, 2019 - 09:26 AM (IST)

 टोक्यो: जापान के कागोशिमा शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण फंसे 6 हजार लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजने का आदेश दिया गया है। सार्वजनिक ब्रॉडकॉस्टर एनएचके ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जापान के दक्षिण पश्चिम में क्यूशू द्वीप सहित पूरे कागोशिमा प्रांत में हो रही मूसलाधार बारिश में फंसे लगभग छह हजार लोगों को निकालने का आदेश दिया गया है। कागोशिमा प्रान्त दुर्गम क्षेत्रों में से एक है जिसकी राजधानी कागोशिमा है।  

Tanuja

Advertising