ब्राजील में तेज बारिश व भूस्खलन 7 की मौत

Saturday, Jun 15, 2019 - 11:00 AM (IST)

रियो डि जिनेरियोः ब्राजील के पर्नाम्बुको में भारी बारिश व के कारण सात7 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं। दमकलकर्मियो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पांच लोगों की भूस्खलन के कारण मौत हुई है। रेसिफे के बाहरी इलाके केमरगिबे शहर में चार घर भूस्खलन के कारण दब गए।

जाबोतओ डोस गुरारापेस की नगर पालिका रेसिफ मेट्रो के इलाके में एक किशोर की भूस्खलन से मौत हो गई और एक महिला यहां की सुरंग के पानी में कार के अंदर मृत पाई गई थी। कैमरगिबे से दो बच्चों के लापता होने की रिपोटर् है। जबकि एक 20 वर्षीय व्यक्ति नाहते समय नदी बहाव में बह गया।

भारी बारिश के कारण रेसिफ में बाढ़ जैसे हालात है और सड़कों पर पानी भरा हुआ है तथा पेड़ गिरे हुए हैं। पर्नाम्बुको की पानी और जलवायु एजेंसी ने कहा कि रेसिफ में गुरुवार को छह घंटों में कुल 117 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। जोकि इस क्षेत्र में दस दिनों की औसत बारिश के बराबर है।

Tanuja

Advertising