आव देखा न ताव और 88 फीट से लगा दी छलांग,देखिए फिर क्या हुआ

Monday, Jul 11, 2016 - 02:16 PM (IST)

आस्ट्रेलियाःकई लोगों को पहाड़ से नीचे देखने पर चक्कर आने लगते हैं , पर 88 फीट ऊंचे पहाड़ से ऑस्ट्रेलियन महिला ने बहादुरी से छलांग लगाकर मुकाबला जीत हासिल की। दरअसल  रिहानान इफलैंड (24) ने रेड बुल क्लिफ डाइविंग कॉम्पटिशन में यह कारनामा किया है। यह कॉम्पिटिशन पुर्तगाल क्लिफ पर हुआ था। रिहानान को इसके पहले डाइविंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं था। जरा सी चूक से उनकी जान भी जा सकती थी, लेकिन उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ यह डाइव लगाई और जीत गईं। इसके बाद जीतने का जश्न भी मनाया गया।


यह डाइव उन्होंने  माउंटेन से साओ मिगुअल आइसलैंड की तरफ लगाई थी। इस कॉम्पिटिशन में ब्रिटेन के गेरी हंट भी थे जिन्होंने पुरूषों की ओर से 88 फीट की डाइव लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। पहाड़ पर इस रोमांचक गेम को देखने के लिए कई लोग आए थे। एक्सीडेंट से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

Advertising