हैरी ने गर्लफ़्रैंड  मुद्दे पर मीडिया को लिया आड़े हाथों

Wednesday, Nov 09, 2016 - 11:41 AM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने पुष्टि की है कि अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल उनकी गर्लफ्रेंड हैं. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि मेगन को मीडिया ने 'लगातार परेशान' किया है। महारानी एलिज़ाबेथ के छोटे पोते हैरी ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए टीवी अभिनेत्री मेगन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि वो मेगन को इस परेशानी से बचा नहीं पाए। हैरी और मेगन के रिश्तों को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से मीडिया में अफवाहों का बाज़ार गर्म रहा है। इस पर हैरी का कहना था कि मीडिया ने अपनी 'सीमाएं लांघी' हैं। प्रिंस हैरी ने ऑनलाइन मीडिया में लगातार भद्दी टिप्पणियां करने वाले लोगों की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि ये ट्रोल्स 'भद्दी और नस्ली टिप्पणियां' करते रहे हैं। 
 
 

Advertising