ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sunday, Dec 31, 2017 - 06:55 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: भारत में नए साल के आगमन में अभी काफी समय बचा है लेकिन दुनिया के कई देशों में नए साल की शुरुआत हो गई है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में  नए साल में प्रवेश कर लिया है। आकलैंड में जश्न मनाया गया।

 भारत में नए साल यानी 2018 का जश्न उस वक्त शुरू होगा जब घड़ी की सुइयां 31 दिसंबर की रात 12  बजाएंगी। फिर उसी वक्त साल 2017 खत्म हो जाएगा और नए साल यानी 2018 का आगाज हो जाएगा। 

भारतीय समय के मुताबिक हमारे देश में तो यह जश्न रात 31 दिसंबर की रात 12 बजे से शुरू होगा लेकिन दुनिया के कई स्थान ऐसे है जहां यह जश्न भारत से पहले मनाया जाता है।

Advertising