पूरी दुनिया में डरावने तरीके से मनाया जाता है हैलोवीन त्योहार, ये है वजह

Wednesday, Oct 31, 2018 - 07:05 PM (IST)

लंदनः  पूरी दुनिया में हैलोवीन (Halloween ) त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वैसे तो लोग त्योहारों में नए-नए कपड़े पहनते हैं, लेकिन इस त्योहार में लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं और मेकअप करते हैं, जिससे वो डरावने लगें। हर साल ये त्योहार 31 अक्टूबर को पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। ईसाइयों के इस त्योहार को हैलोवीन (Happy Halloween) को Hallows Eve, All Saints Eve, All Hallow Evening, All halloween भी कहा जाता है। इस त्योहार को दुनिया भर में कई जगह गैर-ईसाई लोग भी धूमधाम से मनाते हैं।हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है। लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। आइरिश लोग हैलोवीन पर जैक ओ लैंटर्न बनाते हैं। लोग कद्दू को खोखला करके उसमें आंख, नाक और मुंह बनाते हैं और अंदर मोमबत्ती रखते हैं।इसको घर के बाहर या फिर पेड़ों पर लटका दिया जाता है, जिसके बाद उसे दफना दिया जाता है। बच्चे इस दिन पड़ोसी और रिश्तेदारों से चॉकलेट्स लेते हैं। कई देशों में इसकी अलग-अलग प्रथा है। हैलोवीन पर लोग डरावनी वेशभूषा में रहते हैं और जमकर पार्टी करते हैं। इस दिन दोस्त और परिवार मिलकर कई गेम खेलते हैं। ऐसा ही एक गेम है एप्पल बोबिंग, जहां पानी के टब में एप्पल रहते हैं। जो दांत से सबसे पहले एप्पल बाहर फेंकता है, वो विनर होता है। लोग तरह-तरह से हैलोवीन पर एन्जॉय करते हैं। 

 

Tanuja

Advertising