26/11 का मास्टर माइंड हाफिज सईद महीने भर और रहेगा नजरबंद

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 05:40 PM (IST)

लाहौर: आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की नजरबंदी को एक महीना और बढ़ा दिया गया है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने यह कहते हुए मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद की नजरबंदी एक महीना बढ़ा दी है कि उसकी गतिविधियां देश में शांति के लिए खतरा है।जमात-उद-दावा का प्रमुख सईद इस वर्ष 31 जनवरी से नजरबंद है। पंजाब गृह विभाग ने कल एक आदेश जारी करके सईद और उसके 4 सहयोगियों अब्दुल्ला उबेद, मलिक जफर इकबाल अब्दुल रहमान आबिद और काजी काशिफ हुसैन की नजरबंदी 25 सितम्बर के प्रभाव से 30 दिन के लिए बढ़ा दी। 


सईद की नजरबंदी का पिछला आदेश 28 जुलाई को जारी किया गया था। पंजाब सरकार ने 31 जनवरी को आतंकवाद निरोधक अधिनियम 1997 के तहत सईद और उसके 4 सहयोगियों को 90 दिनों के लिए नजरबंद किया था। पंजाब गृह विभाग ने अपने हालिया आदेश में कहा ‘‘जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत ने उसकी अपेक्षित रिहाई पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश रची है। उन्होंने सईद के नेतृत्व में प्रदर्शन करने की साजिश रची है। उसे नायक के रूप में चित्रित किया जाता और उसकी गतिविधियों का महिमामंडन किया जाता।’’  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News