जिम कर्मचारी ने 2 लोगोंं को गोली मारकर की आत्महत्या

Monday, Apr 10, 2017 - 01:24 PM (IST)

कोरल गेबल्स: फ्लोरिडा में इक्विनोक्स जिम के एक पूर्व कर्मचारी ने जिम के अंदर गोलीबारी करके एक प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। 

कानून प्रवर्तन के एक अधिकारी ने  नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिम में हुई गोलीबारी के बाद प्रबंधक की अस्पताल में मौत हो गई। यह गोलीबारी दोपहर एक बजे शॉप्स एट मेरिक पार्क नामक मॉल में हुई। गोलीबारी की खबर मिलते ही मॉल में खरीददारी कर रहे और खा-पी रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। 

मियामी-डाडे पुलिस ने कहा कि दूसरा पीडि़त अस्पताल में गंभीर स्थिति में है। पुलिस ने बंदूकधारी और पीडि़तों के नाम उजागर नहीं किए हैं। मिसामी-डाडे पुलिस के जासूस एल्वारो जेबालेटा ने कहा, यह मामला पूर्व कर्मचारी और प्रबंधन के बीच विवाद का मालूम होता है, जिसके चलते गोलीबारी हुई। यह मॉल मियामी विश्वविद्यालय परिसर से कुछ ही मील दूर है।

Advertising