थाईलैंडः बंदूकधारियों ने की 3 बच्चों सहित 8 लोगों की हत्या

Tuesday, Jul 11, 2017 - 04:59 PM (IST)

बैंकॉकः थाईलैंड के क्राबी प्रांत में बंदूकधारियों ने 3 बच्चों सहित 8 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस सामूहिक हत्या के जांचकर्ताओं का मानना है कि हत्या का मकसद व्यक्तिगत रंजिश था। पुलिस का कहना है कि 6-7 लोगों के एक नकाबपोश गिरोह ने सोमवार शाम लगभग चार बजे दक्षिणी प्रांत के एक घर पर हमला कर दिया। उन्होंने 10 लोगों को बंधक बना लिया और संपत्ति मालिक का इंतजार करने लगे।

एओ ल्यूक जिले के मुखिया चैवुत बॉथोंग ने बताया कि लगभग 8 बजे जब मालिक पहुंच गया तो बंदूकधारियों ने सभी पीड़ितों को बंधक बना लिया और आधी रात को गोली चलाई। चैवुत ने बताया कि 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ितों में तीन लड़कियों की उम्र 15 साल से कम थी।

Advertising