शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी , बंदूकधारी ने तीन लोगों को किया घायल

Thursday, Oct 29, 2015 - 11:28 AM (IST)

शिकागो:अमरीका के इंडियाना स्थित एक शॉपिंग मॉल में एक नकाबपोश बंदूकधारी ने गोली मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, निशाना बनाए गए स्टोर के एक कर्मचारी ने बताया कि उसने कल 15 बार गोली चलने की आवाज सुनी। अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नकाब और गहरे रंग का वस्त्र पहना हुआ बंदूकधारी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने इससे पहले जो बताया था कि बंदूकधारी के पास एक ‘‘एके-47 या एक शॉटगन’’ थी, यह गलत जानकारी है और वह अभी भी फरार है। स्थानीय मीडिया को पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी और गोलीबारी में घायल हुए पीड़ित संभवत एक दूसरे को जानते थे। प्रसारक डब्ल्यूटीएचआर ने बताया कि एक महिला सहित कुल दो व्यक्तियों को गोली लगी और उनकी हालत पहले से बेहतर है। संदिग्ध अभी भी लापता है।

 

Advertising