यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन जो करते हैं, कभी सोच भी नहीं सकते आप

Monday, Sep 18, 2017 - 12:00 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया भर में शादी से जुड़े रीति-रिवाजों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है और कई स्थानों पर ये रस्में इतनी अजीब हैं कि इंसान उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। जैसे कि इंडोनेशिया में टीडांग समुदाय के शादी के रीति-रिवाज सबसे अलग जान पड़ते हैं। दरअसल, यहां दूल्हा-दुल्हन को शादी के 3 दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती। सुनने में यह चाहे भले ही अजीब लगे लेकिन उन लोगों के लिए यह एक आम रिवाज है। इसके पीछे खास वजह है। उनका मानना है कि शादी के तीन दिनों तक अगर दूल्हा और दूल्हन घर के शौचालय का प्रयोग करेंगे तो इससे उनकी किस्मत को बुरी नजर लगेगी। हो सकता है कि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक न टिके और कोई न कोई अनहोनी या किसी की मौत हो जाए।

इसी वजह से नए जोड़ों को शादी के तीन दिनों तक कम से कम खाना दिया जाता है। तीसरे दिन इस रिवाज के पूरे होने के बाद दोनों नहाते हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करते हैं।  इनके और भी कई रिवाज हैं जैसे कि जब तक दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए गीत नहीं गाता, वह उसे  देख नहीं सकता। दुल्हन को सगाई के बाद घर से निकलने की इजाजत नहीं होती और अगर शादी में दूल्हा मंडप में देर से पहुंचे तो उसे हर्जाना भी भरना पड़ता है।

Advertising