यूनान में प्रवासियों को लेजा रही नाव डूबने से 24 से अधिक लोग लापता

Wednesday, Aug 10, 2022 - 05:29 PM (IST)

एथेंस: यूनान के अधिकारियों ने कहा कि प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने के बाद कारपाथोस द्वीप के पूर्व में तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। तटरक्षक बल ने बुधवार को बताया कि 29 लोगों को रोड्स और क्रेते के मध्य स्थित द्वीप कारपाथोस के पूर्व में 33 समुद्री मील में बचाया गया। तटरक्षक ने कहा कि बचाए गए सभी पुरुष अफगानिस्तान, इराक और ईरान के रहने वाले थे।

 

बचाए गए लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नाव में लगभग 60 से 80 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों ने बताया कि नाव अंताल्या क्षेत्र से इटली के लिए रवाना हुई थी। तटरक्षक बल ने कहा, दो तट रक्षक गश्ती नौकाएं, नौसेना का एक जहाज, वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर और कम से कम तीन छोटी नावों को खोज और बचाव अभियान में लगाया गया है। 

Tanuja

Advertising