लंदन की इमारत में भीषण आग, एक महिला की मौत

Thursday, Sep 06, 2018 - 12:57 PM (IST)

लंदन : इंग्लैंड की राजधानी लंदन के दक्षिणपूर्व में वूलविच के सेन्चुरियन स्क्वायर स्थित एक तीन मंजिला इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गयी जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और दो लोग झुलस गये। ‘लंदन फायर ब्रिगेड’ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार बुधवार आधी रात को आग लगने की सूचना मिली।

मौके पर तुरंत दमकल की आठ गाडिय़ों को रवाना किया गया। साठ दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के बाद मौके से एक महिला का शव बरामद किया गया। बयान के अनुसार इमारत में आग लगने के बाद दो लोग बचकर भागने की कोशिश में झुलस गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत जलकर खाक हो गयी है।  आग लगने के कारणों की जांच हो रही है। 

Isha

Advertising