गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते नाली में गिरी अंगूठी, पुलिस अफसर ने निकाली ( Video Viral)

Monday, Dec 03, 2018 - 11:56 AM (IST)

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क में गर्लफ्रेंड को लड़का  शादी के लिए प्रपोज करने  आए लड़के के साथ एेसा हादसा हुआ कि उसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना मिडटाउन मैनहैटन के टाम्स स्वेयर में हुई जहां 3 लाख 50 हजार लोग आते हैं। इसे Crossroads of the World भी कहा जाता है।

लड़का प्रपोज के लिए टाम्स स्वायर में खड़ा था। जैसे ही लड़की पास आई तो प्रपोज करते वक्त जैसे ही लड़का  नीचे बैठा तो उसके हाथ में पकड़ अंगूठी नाली में गिर गई। इसके बाद पुलिस ऑफिसर ने आकर उसकी मदद की। लड़की ने हां तो बोल दिया लेकिन रिंग नाली में गिरने से टेंशन बढ़ गई।  सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
 

ये वीडियो न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने शेयर किया है।  जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की पास खड़ी है और पुलिस ऑफिसर लेटकर नाली से अंगूठी निकालने की कोशिश कर रहा है। जहां अंगूठी गिरी वो जगह सबसे पॉपुलर है। जिस वक्त नाली में अंगूठी गिरी उस वक्त वहां बहुत भीड़ थी। 

 

Tanuja

Advertising