बदला लेने के लिए दादी मां ने 12 फुट लंबे मगरमच्छ को किया ये हाल

Saturday, Sep 22, 2018 - 05:39 PM (IST)

टेक्सास: अमरीका के टेक्सास में एक दादी मां ने 12 फुट लंबे मगरमच्छ को मार दिया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई हैं। इस मगरमच्छ को उन्होंने अपने फार्म हाउस पर मारा।  जूडी कोचरान नाम की इस वृद्ध महिला ने इसके लिए एक हाई पावर गन का इस्तेमाल किया। 263 किलो वजनी ये  मगरमच्छ उनके फार्महाउस के तालाब में था। उन्होंने एक ही गोली में इस मगरमच्छ का काम तमाम कर दिया।

दरअसल कोचरान की इस मगरमच्छ से नाराजगी एक बड़ा कारण है। इस मगरमच्छ ने कुछ साल पहले कोचरान के छोटे से प्रिय घोड़े को अपना शिकार बना लिया था। जूडी कोचरान अभी हाल में एक छोटे से कस्बे लिविंगस्टोन की मेयर बनी हैं। इस क्षेत्र में शिकार को वैध कर दिया गया है। कोचरान का कहना है कि इस तरह के मगरमच्छ को मारने की बहुत जरूरत थी। यहां की 12 काउंटी में अब इनके शिकार का सीजन चल रहा है। वैसे भी इस मगरमच्छ ने हमारे तीन प्रिय जानवरों का शिकार किया था। जूडी अब इस मगरमच्छ की खाल के जूते बनवाना चाहती हैं।

इतना ही नहीं इसका मीट पकाकर खाया भी जाएगा. इसका पूंछ वाला हिस्सा जूडी के ऑफिस में लगाया जाएगा। इसके पेट की खाल से जूते बनाए जाएंगे. जब उन्होंने इस मगरमच्छ के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए तो लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि उन्होंने ये काम कर दिया है। लोगों ने कहा, ये हो ही नहीं सकता, तब उन्होंने कहा, मैंने ये किया है।  

Isha

Advertising