गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद इस प्रेमी को मिली भयानक मौत

Tuesday, Dec 01, 2015 - 10:54 AM (IST)

नई दिल्ली: गर्लफ्रेंड से झगडऩे के बाद एक प्रेमी ने खुद को इतनी बड़ी सजा दी कि जिसे वह कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था। दरअसल, पूर्वी चीन में एक पागल प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड से झगडऩे के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ गया लेकिन कुछ ही देर बाद युवक को करंट का जबरदस्त झटका लगा और वो आग का गोला बनकर नीचे आ गिरा। 30 साल के लुओ सरनेम वाले इस युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दिल दहला देने वाली यह घटना जेझियांग सूबे के जिनहुआ शहर की है। चश्मदीदों के मुताबिक, लुओ के तार के संपर्क में आने के बाद एक जोरदार धमाका हुआ और वह आग का गोला बनकर जमीन पर आ गिरा। इसके बाद लुओ को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। लुओ का शरीर काफी हद तक जल गया है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि गर्लफ्रेंड और उसके बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी।

Advertising