लड़की ने रेपिस्ट के सिर में मारी गोली, जला दी बॉडी

Thursday, Dec 19, 2019 - 11:11 AM (IST)

न्यूयार्क: अमेरिका में रेप का ऐसा मामला सामने आया था जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां अमेरिका के विस्कोन्सिन राज्य के केनोशा में एक लड़की ने रेपिस्ट रेंडी वोलर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद लड़की ने बॉडी को जला दिया। घटना जून 2018 में घटी। तब लड़की की उम्र 16 साल की थी। लड़की द्वारा रेपिस्ट का बहादुरी से सामना करने का किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

उसको एक ऐसे व्यक्ति की हत्या करने के लिए जेल में आजीवन कारावास का सामना करना पड़ रहा है जिसने कोर्ट के फैसले के बाद उसके साथ रेप किया और उसे सेक्स के लिए बेच दिया। जांच में खुलासा हुआ कि बोलर ने 6 लड़कियों का यौन शोषण किया था और उनके वीडियो बनाए थे, इनमें एक पीडि़त ये लड़की भी थी। प्रॉसिक्यूटर ने दावा किया कि लड़की ने पहले से हत्या की प्लानिंग की थी।

 हालांकि, लड़की का कहना है कि उसने बचाव में वोलर पर गोली चलाई। लड़की का कहना है कि वोलर ने उसे ड्रग दिया और सेक्स करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने गोली चलाई। लड़की फिलहाल जेल में बंद है और उसके वकील ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। वारदात के 4 माह पहले ही बोलर को चाइल्ड सेक्स क्राइम को लेकर गिरफ्तार किया गया था।  

Tanuja

Advertising