जर्मनी के नर्स पर 2 अस्पतालों में 97 और हत्याओं का आरोप

Tuesday, Jan 23, 2018 - 02:33 AM (IST)

बर्लिन: जर्मनी में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे एक चिकित्सा परिचारक (नर्स) पर 97 और कत्लों का आरोप लगाया गया है। 

समाचार एजैंसी डी.पी.ए. की रिपोर्ट के अनुसार ओल्डेनबर्ग में अभियोजकों ने सोमवार को बताया कि नेल्स होगेल पर 97 और हत्याओं का आरोप लगाया गया है। ये आरोप उत्तर-पश्चिमी जर्मनी के शहर के एक अस्पताल में 35 मरीजों की मौत और डेलमेनहोर्ट्स में 62 मरीजों की मृत्यु से संबंधित है। 

नवम्बर में अधिकारियों ने कहा था कि होगेल द्वारा पिछले कुछ सालों में 100 से अधिक मरीजों की हत्या की गई हो सकती है। इसके बाद ये आरोप अपेक्षित थे। उसने ओल्डेनबर्ग के अस्पताल में 1999 से 2002 तक काम किया था और डेलमेनहोर्ट्स के अस्पताल में 2003 से 2005 तक काम किया था।

Advertising