ये है दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट, अमरीका पिछड़ा, भारत का पायादान सुधरा

Saturday, Jan 21, 2017 - 03:46 PM (IST)

लंदन: किसी भी देश के नागरिक के लिए पासपोर्ट सबसे अहम दस्तावेज होता है। दूसरे देश में जाना हो या फिर अपनी पहचान बतानी हो पासपोर्ट ही काम आता है। इन सबके अलावा पासपोर्ट से उस देश की ताकत का भी पता चलता है।

आज आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट और उसकी ताकत के बार में। 2017 में हुए एक वार्षक सर्वे के अनुसार दुनिया का सबसे प्रभावी या शक्तिशाली पासपोर्ट जर्मनी का है। इस मामले में जहां अमरीका का पासपोर्ट पिछड़ा गया है वहीं भारत का पायदान सुधरा है। दूसरे नंबर पर स्वीडन है। वर्ष 2017 के लिए तैयार 199 देशों की इस सूची में साउथ कोरिया एशिया में न. 1 पर है। हाल ही में पासपोर्ट इंडेक्स ने यह सूची जारी की है। नागरिकता और योजना के क्षेत्र की कंपनी हेनली एंड पार्टनर्स ने अपनी सालाना सूची का आधार इस तथ्य को बनाया है कि किसी पासपोर्ट के साथ आप कितने देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।

एक जर्मन नागरिक को 218 में से 158 देश बिना वीजा के आने देते हैं। जर्मनी से तुलना करें तो एक ब्रितानी नागरिक को 175 देश वीजा-मुक्त प्रवेश देते हैं, जबकि अमरीकी नागरिकों के मामले में यह संख्या 174 है। भारत को 167वां स्थान दिया गया है, जोकि 2015 के मुकाबले दो पायदान ऊंचा है। दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट अफगानिस्तान के नागरिकों के पास है। उन्हें सिर्फ 25 देशों में बिना वीजा के प्रवेश करने दिया जाता है।

 

Advertising