जर्मन सांसद लोगों के लिए लिंग परिवर्तन कराना आसान बनाने को लेकर मतदान में लेंगे हिस्सा

Friday, Apr 12, 2024 - 05:22 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. जर्मन सांसद ट्रांसजेंडर, इंटरसेक्स और नॉन बाइनरी लोगों के लिए आधिकारिक दस्तावेजों में अपना नाम और लिंग बदलना आसान बनाने की सरकारी योजना पर शुक्रवार को मतदान कर सकते हैं। "आत्मनिर्णय कानून" कई सामाजिक सुधारों में से एक है, जिसका वादा चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ की गठबंधन सरकार ने 2021 के अंत में कार्यभार संभालने के बाद किया था, जो एक नवंबर को प्रभावी होगा। 


यह वयस्कों को बिना किसी औपचारिकता के रजिस्ट्री कार्यालयों में अपना पहला नाम और कानूनी लिंग बदलने की अनुमति देगा। उन्हें यह परिवर्तन करने से तीन महीने पहले कार्यालय को सूचित करना होगा। देश का मौजूदा "ट्रांससेक्सुअल कानून" चार दशक पुराना है। इसके तहत आधिकारिक दस्तावेजों में लिंग बदलने के इच्छुक व्यक्तियों को पहले दो विशेषज्ञों से आकलन हासिल करना होता है और फिर अदालत फैसला देती है।

Parminder Kaur

Advertising