पोलैंड में गैस विस्फोट, 3 की मौत, 4 घायल

Sunday, Jul 07, 2019 - 01:59 AM (IST)

वारसाः पोलैंड के दक्षिणी शहर बिटोम में गैस विस्फोट के कारण शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न में एक बजे हुई।

पुलिस के अनुसार बिटोम के सिटी सेंटर स्थित एक इमारत के भू तल में गैसे विस्फोट के कारण एक 39 वर्षीय महिला और उसकी पांच साल और सात साल की दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला सहित चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

महिला बुरी तरह से जख्मी हुई है और उसे हेलिकॉप्टर से तत्काल उपचार के लिए एक स्थानी अस्पताल में ले जाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। दुर्घटना की वजहों का पता लगाने के लिए अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी।

 

Pardeep

Advertising