चीन और जापान में भी गणेश महोत्सव की धूम, शान से निकाली बप्पा की सवारी (video)

Sunday, Aug 27, 2017 - 04:17 PM (IST)

टोक्योः भारतीय उत्सवों का आकर्षण विदेशों में बढ़ता जा रहा है। पहले जहां विदेशों में होली  और दीवाली की धूम मची रहती वहीं इसी क्रम में अब गणपति उत्सव की धूम भी विदेशों में भी मची हुई है।

चीन और जापान में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विघ्न विनाशक की स्थापना के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। जगह-जगह गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अबीर गुलाल के साथ गणपति की आगमन की खुशी में विदेशी श्रद्धालु जमकर झूमे। 

इस मौके पर मंदिरों के साथ घरों में भी विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। गणेश महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान युवाओं में सेल्फी की होड़ लगी रही।  इससे पहले भारत का आजादी दिवस भी आस्ट्रलिया, अमरीका, कनाडा और चीन जैसे देशों में शान से मनाया गया था।  

Advertising