France's Parliamentary Election: संसदीय चुनाव में बहुमत से दूर रह सकते हैं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

Monday, Jun 20, 2022 - 06:33 AM (IST)

पेरिसः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के गठबंधन को रविवार को संसदीय चुनाव के अंतिम दौर में सबसे अधिक सीटें मिलीं, लेकिन इसने अपना संसदीय बहुमत खो दिया। यह जानकारी अनुमानों से मिली है। आंशिक परिणामों पर आधारित अनुमानों से पता चलता है कि मैक्रों के उम्मीदवार 200 से 250 सीटों पर विजयी रहेंगे। 

सीटों की यह संख्या फ्रांस की संसद के सबसे शक्तिशाली सदन नेशनल असेंबली में सीधे बहुमत के लिए आवश्यक 289 सीटों से बहुत कम है। यह स्थिति फ्रांस में असामान्य है। वास्तविक परिणाम यदि अनुमानों के अनुरूप रहे तो इससे मैक्रों को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 

एक नए गठबंधन के लगभग 150 से 200 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनने का अनुमान है। धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली को संभावित रूप से 80 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है, जिसके पास पहले आठ सीटें थीं। 

Pardeep

Advertising