परमाणु बिजली पैदा करने वाले रिएक्टर बंद करेंगे ये देश

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 04:58 PM (IST)

पेरिस: भारत जहां परमाणु बिजलीघरों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है वहीं परमाणु ऊर्जा का सर्वाधिक इस्तेमाल कर रहे फ्रांस सरकार ने 2025 तक देश के 17 रिएक्टरों को बंद करने का फैसला किया है।

फ्रांस बहुत कम लागत में परमाणु बिजली का उत्पादन करता है और पड़ोसी देशों में उसका निर्यात भी करता है। यह उसकी आय का बड़ा स्त्रोत है। बता दें कि सिर्फ फ्रांस जैसे देश ही नहीं बल्कि जर्मनी ने भी अपने यहां परमाणु ऊर्जा की मात्रा घटाने का फैसला किया है। जापान में हुई फुकुशीमा दायची परमाणु बिजलीघर हादसे के बाद जर्मनी ने भी 17 रिएक्टर बंद करने का फैसला किया। ये रिएक्टर सन 2022 तक बंद हो जाएंगे।

एक अन्य विकसित राष्ट्र दक्षिण कोरिया भी परमाणु ऊर्जा की मात्रा कम करने के प्रयास कर रहा है। पर्यावरण मंत्री निकोलस ह्यूलट के अनुसार बिजली के इस्तेमाल में परमाणु ऊर्जा का हिस्सा अब कम किया जाएगा। यह हिस्सेदारी 75 फीसद से घटाकर 50 फीसद पर लाई जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News