उत्तरी फ्रांस में गोलीबारी में 3 घायल

Saturday, Mar 25, 2017 - 08:48 AM (IST)

पेरिस: फ्रांस के लील में हुई गोलीबारी में 3 लोग घायल हो गए। लील पुलिस के दो अधिकारियों के अनुसार चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने कल रात एक मेट्रो स्टेशन के पास गोलीबारी की और उसके बाद वह फरार हो गया।  अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने वालों में एक नाबालिग शामिल है लेकिन किसी की भी जान को खतरा नहीं है। 

अधिकारियों को उनके (पीड़ितों) नाम उजागर करने का अधिकार प्राप्त नहीं था।  गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब घातक आतंकी हमलों के बाद फ्रांस में आपात स्थिति लागू है। समाचार पत्र ‘ला वॉएक्स दु नोर्द’ और रेडियो ‘फ्रांस ब्लेयू नोर्द’ की खबर के अनुसार लील में गोलीबारी संभवत: स्थानीय अपराधियों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर हुई ।

Advertising