न्यूजीलैंड में समुद्र तट पर आई 4 व्हेल मछलियों की मौत, 7 को बचाया

Saturday, Jan 04, 2020 - 05:26 PM (IST)

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में राहत एवं बचावकर्मियों ने समुुद्र तट पर आ गई 7 पायलट व्हेल मछलियों की समुद्र में सकुशल वापसी करा दी जबकि चार की मौत हो गई। एडम एयनोन रिचर्ड्स नामक एक पर्यटक ने कहा कि लगभग एक हजार स्वयंसेवकों ने काफी मशक्कत के बाद सात व्हेल मछलियों को समुद्र में छोड़ने में कामयाबी पायी।

 

उन्होंने कहा, ‘‘ पायलट व्हेल मछलियों की सहायता करना और उनकी समुद्र में वापसी में मदद करना अछ्वुत अनुभव था।'' संरक्षण विभाग के कर्मचारियों तथा पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप राहत एवं बचाव कार्य किया। संरक्षण विभाग ने कहा,‘‘ वे मजबूती से तैर रही थीं और सक्रिय थीं। उम्मीद है कि वे जीवित रहेंगी। ''  

Tanuja

Advertising