सऊदी में सुरक्षा चेक नाके पर हमला, चार अधिकारियों की मौत

Friday, Apr 20, 2018 - 09:53 AM (IST)

रियादः दक्षिणी असिर प्रांत में सुरक्षा बलों के चेक नाके पर आज हुए हमले में सऊदी के चार अधिकारी मारे गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है।     

सऊदी प्रेस एजेंसी की खबर के अनुसार, हमले में तीन अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हमले के पीछे किसका हाथ है। स्थानीय अधिकारियों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, उसी दौरान उनके तीसरे साथी ने भागने के प्रयास में गोलियां चला दीं। अधिकारियों ने संदिग्धों की पहचान जाहिर नहीं की है। सऊदी अरग अपने पड़ोसी देश यमन के साथ मार्च 2015 से ही संघर्ष की स्थिति में है।      
 

Isha

Advertising