अजरबैजान में दो कारों की टक्कर में 4 लोगों की मौत

Sunday, Nov 03, 2019 - 04:04 AM (IST)

बाकूः अजरबैजान के खिजी जिले में शनिवार को दो कारों की हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो यात्री घायल हो गए है। आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि खिजी जिले में बाकू-गुबा-रुसी संघ सीमा राजमार्ग पर दो यात्री कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो यात्री घायल हो गए।

बचाव दल ने कारों से चार शवों को निकाला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि एक 61वर्षीय महिला और उसकी पोती को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। उनकी चोटे गंभीर नहीं है। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

 

Pardeep

Advertising