76 साल की उम्र में मिला सच्चा प्यार, सारे बंधनों को तोड़कर 71 साल की गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

Friday, Aug 21, 2020 - 11:14 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: प्यार करने की ना तो कोई उम्र होती है और ना ही इसे जाहिर करने का कोई समय तय होता है। प्यार की एक दिलचस्प कहानी देखने को मिली अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में जहां एक शख्स ने 76 साल की उम्र में अपने प्यार को पा लिया और सारे बंधनों को तोड़ते हुए अपनी 71 वर्षीय गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली। 

खबरों की मानें तो 3 साल पहले 76 साल के जेफ्री मिलर की मुलाकात ग्लोरिया एलेक्सिस से हुई। दोस्ती से हुई शुरूआत धिरे धिरे प्यार में बदल गई और फिर एक दिन जेफ्री ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। दिलचस्प है कि महामारी कोरोना भी इन दोनों को एक दूसरे से अलग नहीं कर पाई।

दरअसल महामारी के दौरान ग्लोरिया की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  ग्लोरिया जब अस्पताल में थीं तो जेफ्री ने ठान लिया कि वह कभी ग्लोरिया का साथ नहीं छोड़ेंगे और उन्होंने अस्पताल में ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया। ग्लोरिया ने भी देर ना लगाते हुए जेफ्री के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। 


जेफ्री ने बताया कि जब ग्लोरिया अस्पताल में थीं तो वे उन्हें काफी मिस कर रहे थे, वे जल्द से जल्द उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने के लिए बेताब थे। जेफ्री ने केयर सेंटर में ही अपने जीवन की नई शुरुआत की। ग्लोरिया की हां के बाद उन्होंने उसे एक खूबसूरत रिंग भी दी। 
 

vasudha

Advertising