इस देश में मिला 3500 साल पुराना मकबरा

Saturday, Sep 09, 2017 - 11:29 PM (IST)

लक्जर: मिस्र ने दक्षिणी शहर लक्जर में एक शाही सुनार का फराओ काल का एक मकबरा खोजने का ऐलान किया है। यह मकबरा 18वें राजवंश के काल यानी 3500 साल से ज्यादा वक्त पहले का है। 

यह मकबरा नील नदी के पश्चिमी तट पर स्थित उस कब्रिस्तान में है जिसमें कुलीन जनों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों को दफनाया जाता था। पुरावस्तु (एन्टिक्वटीज) मंत्री खालेद अल-अनाने ने कहा कि मकबरा अच्छी हालत में नहीं है लेकिन इसमें सुनार व उसकी पत्नी की ममीज हैं तथा इन ममीज पर लगाया जाने वाला पारंपरिक मुखौटा भी है। उन्होंने बताया कि इस मकबरे के एक अन्य तल पर 21वें और 22वें राजवंश काल के अन्य मिस्रवासियों की ममीज भी हैं।
 

Advertising