पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, जानें क्या है इस खबर का सच?

Friday, Jun 10, 2022 - 05:51 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के पूर्व परवेज मुशर्रफ का शुक्रवार यानी 10 जून को दुबई में निधन हो गया। परवेज की उम्र 78 साल थी और वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले वो आर्मी चीफ भी रहे। करगिल की जंग के लिए मुशर्रफ को ही सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने नवाज शरीफ का तख्तापलट किया था। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इससे पहले भी मुशर्रफ के बारे में निधन की खबरें आ चुकी हैं। वहीं, एएमपीएल ने एक बयान जारी कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर पर हैं। उनका घर पर इलाज चल रहा है। मौत की खबर सही नहीं है।  

Yaspal

Advertising