श्रीलंका में लिट्टे का पूर्व कार्यकर्ता गिरफ्तार

Monday, Oct 14, 2019 - 02:09 PM (IST)

कोलंबो: लिट्टे के एक पूर्व कार्यकर्ता को विस्फोटक और हथियार रखने के आरोप में श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया। ‘कोलंबो पेज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को उस संदिग्ध को गिरफ्तार किया और उसे सेरुनुवारा पुलिस थाने को सौंप दिया।

 

उसके पास से टी-56 राइफल बरामद की गई। संदिग्ध की पहचान 36 वर्षीय जोसफ पीटर रॉबिनसन के रूप में की गई। वह किलिनोची का रहने वाला है। किलिनोच्चि स्थित उसके घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं।  

Tanuja

Advertising